Header Banner

रक्तदाताओं ने किया 147 यूनिट रक्तदान

BY — October 8, 2017

उदयपुर। परम पूज्य आचार्य प्रवर नाना लाल मसा के पुण्य स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में समता युवा संघ, उदयपुर द्वारा आचार्य आज सुन्दरवास स्थित श्री नानेश ध्यान केन्द्र में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें रक्तदाताओं ने जरूरतमंदों के लिये 147 यूनिट रक्तदान किया।

संघ अध्यक्ष दीपक मोगरा ने बताया कि निकट भविष्य में इस प्रकार का शिविर और आयोजित किया जाएगा ताकि जरूरतमंदो को समय पर रक्त उपलब्ध हो सकें। संघ के मंत्री संदीप कंठालिया ने बताया कि रक्तदान के कार्य में महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय और सरल ब्लड बैंक की टीम का सहयोग रहा। शिविर के संयोजक सुनील मेहता’ ने बताया कि शिविर में जीवन एक्यूप्रेशर केन्द्र की ओर से निःशुल्क परामर्श प्रदान किया गया। कोषाध्यक्ष सौरभ गौलछा ने बताया कि भाजपा शहर जिला मंत्री जिनेन्द्र शास्त्री व समाजसेवी रमेश मेहता ने शिविर का अवलोकन कर संघ द्वारा किये गये इस कार्य की प्रशंसा की।
संघ अध्यक्ष दीपक मोगरा ने बताया कि इस अवसर पर भडभुजा घाटी स्थित पौषध-शाला में साध्वी श्री विमला कुंवर के सानिध्य में प्रवचन व गुणानुवाद सभा का आयोजन भी किया गया। साध्वी ने नानालाल के विभिन्न गुणों के बारे में विस्तार से बताया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply