Header Banner

ट्रेंड्स एण्ड चार्म्स ने जीता प्रथम पुरूस्कार

BY — October 8, 2017

महिलाओं ने करवा चौथ पर लगवाई मेहन्दी

उदयपुर। अनुपम महिला क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ईवा मेला-2017 के अंतिम दिन करवा चौथ पर महिलाओं के लिये मेहन्दी लगाने की विशेष व्यवस्था की गई जिसका लाभ अधिकाश महिलाओं ने उठाया।

क्लब अध्यक्ष नीना सिंघवी ने बताया कि इस अवसर पर गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया द्वारा निकाले गये रेफल कूपन के ड्रा पर प्रथम पुरूस्कार ट्रंेड्स एण्ड चार्म्स को ग्यारह हजार का नगद, निपिका भंसाली को द्वितीय पुरूस्कार के रूप में गोदरेज लॉकर, प्रीति अग्रवाल को तृतीय के रूप में डीनर सेट मिला।
सिंघवी ने बताया कि स्नेहा जैन को चतुर्थ पुरूस्कार न्यूट्री ब्लेन्डर,प्रीति अग्रवाल को ही पंचम पुरूस्कार के रूप में इलेक्ट्रीक गिलर, अनिशा सोमानी को छष्ठम पुरूस्कार के रूप में इन्डक्शन कूक टॉप तथा पिंकी पाटनी को सप्तम पुरूस्कार के रूप में मल्टी परपज केटल प्रदान की गई। सचिव कुसुम सोमानी ने बताया कि सांत्वना पुरूस्कार मंजू मोदी, पिंकी माण्डावत को प्रदान किये गये।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply