Header Banner

आर्ट्स कॉलेज में फ्रेशर पार्टी

BY — October 9, 2017

उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के छात्र संघ द्वारा फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया।

छात्रसंघ अध्यक्ष महेश रोत ने बताया कि इस फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में हुआ। इसमें एकल गान, एकल व समूह नृत्य तथा मिस्टर व मिस फ्रेशर की प्रतियोगिताएँ आयोजित हुईं।
एकल गायन प्रतियोगिता में विजय सिंह ने प्रथम, अमनदीप ने द्वितीय व सुल्ताना बानो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं एकल नृत्य में ईतिका जोशी ने प्रथम, यश सोनी ने द्वितीय व स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य प्रतियोगिता में हेमलता व मिनाक्षी के ग्रुप ने प्रथम व साइको ग्रुप ने द्वितीय स्थान तथा हीना चौधरी ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मिस्टर फ्रेशर सुरेंद्र सिंह चारण को चुना गया जबकि साक्षी सिंह ने मिस फ्रेशर का खिताब हासिल किया। मिस्टर फ्रेशर प्रतियोगिता में जयेश चौहान खटीक व भैरू लाल गवारिया क्रमशः प्रथम व द्वितीय रनर अप रहे जबकि मिस फ्रेशर प्रतियोगिता में कोमल वीरवाल व निधि आचार्य क्रमशः प्रथम व द्वितीय रनर अप रही।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply