Header Banner

कस्टमर केयर डे पर विविध आयोजन

BY — October 23, 2017

उदयपुर। टाटा मोटर्स के सर्विस डीलर सी.के.मोटर्स द्वारा आज सिटी स्टेशन रोड़ स्थित शोरूम पर नेशनल कस्टमर केयर डे मनाया गया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर, ड्राइवरों के आखों की जांच शिविर एवं बच्चों के लिये चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।

सीके मोटर्स के महाप्रबन्धक बी.चक्रवर्ती ने बताया कि समारोह का प्रारम्भ टाटा मोटर्स के स्टेट सर्विस हेड लेाकेशनाथ चौहान एवं अनुप पचौरी ने दीप प्रज्जवलन कर किया। इस अवसर पर लोकेशनाथ ने कहा कि कम्पनी द्वारा 23 से 31 अक्टूबर तक ग्राहक सेवा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। जिसमें ग्राहकों को स्पेयर पार्ट्स एवं ऑयल पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इस अवसर पर ड्राईवरों को हाई माईलेज अवार्ड एवं अन्य विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply