Header Banner

सहस्त्रबाहु नारी शक्ति संगठन का गठन

BY — October 27, 2017

कलाल समाज ने धूमधाम से मनायी सहस्त्रबाहु जयन्ती

उदयपुर। सर्ववर्गीय कलाल समाज की ओर से आज हिरणमगरी से. 4 स्थित अतिथि भवन में आराध्यदेव सहस्त्रबाहु भगवान की जयन्ती धूमधाम से मनायी गई।

इस अवसर पर कलाल समाज के 5 वर्गो ने शुरूआत में सामूहिक रूप से 40 महिलाओं ने मिलकर नये संगठन सहस्त्रबाहु नारी शक्ति संगठन का गठन किया गया। कार्यक्रम में समाज की ओर से दीपावली स्नेह मिलन समारोह भी आयोजित किया। जिसमें बच्चों के लिये अनेक प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रारम्भ में सभी ने मिलकर भगवान सहस्त्रबाहु के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
कार्यक्रम में चन्द्रकला चौधरी, मधु जायसवाल, धारावती सुहालका, गायत्री चौधरी, लीना जायसवाल, नम्रता चौधरी, शीला पटेल, कल्पना पूर्बिया, कृष्णा सुहालका, रेणु चौधरी, पूनम पटेल, कैलाश चौधरी, राणा,मनीष जायसवाल, सुनील सुहालका, सुनील जायसवाल, योगेश चौधरी, उपेन्द्र चौधरी, एसडीएम मुकेश कलाल, नितिन चौधरी सहित 150 से अधिक समाजजनों ने भाग लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply