Header Banner

सर्व धर्म सामूहिक शादी सम्मेलन की कामयाबी के लिए चादर पेश

BY — October 27, 2017

उदयपुर। लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी द्वारा 10 दिसम्बर को आयोजित होने वाले तीसरे सामूहिक शादी सम्मेलन की कामयाबी के लिए मस्तान बाबा दरगाह में चादर पेश की और कामयाबी और वतन की खुशहाली अमन चौन के लिए दुआ की गयी।

सोसायटी सदर डॉ. खलील अगवानी ने बताया कि इस सम्मेलन की जोर शोर से तैयारी चल रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि इस सामूहिक सम्मेलन में अधिकाधिक पंजीकरण करायें।
डॉ.खलील अगवानी ने बताया की सबका साथ सबका विकास को देखते हुए एक ही मंच पर सभी धर्मो का विवाह होने जा रहा है, जो कौमी एकता का उदाहरण होगा। इस अवसर पर सलीम हुसैन,साजिद हुसैन,सुहैल खान,शमीम बानो बहुत से जायरीन मौजूद थे। संयोजक साईना बानो ने बताया कि इस आयोजन के सन्दर्भ में उदयपुर जिले के सभी गांवों का दौरा किया जा चुका है जिसके बहुत बढ़िया परिणाम देखने को मिल रहे है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply