पीआईएचएम के विद्यार्थियों ने किया श्रमदान

BY — October 29, 2017

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ हॉटल मैनेजमेन्ट के छात्र-छात्राओं के द्वारा सुखाड़िया सर्कल में स्वच्छ भारत अभियान के तहत् विद्यार्थियों के द्वारा श्रम दान किया गया।

पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ हॉटल मैनेजमेन्ट के निदेशक विनोद कुमार सिंह भदौरिया ने बताया कि उदयपुर शहर की जो पर्यटन व्यवसाय की दृष्टि से जो उत्कृष्ठ छवि है। उसको बनाये रखने के लिये एक दिवसीय श्रम दान का आयोजन किया गया। यह आयोजन कॉलेज के आचार्य भव्य खमेसरा के नेतृत्व में कराया गया। पर्यटन स्थल पर साफ – सफाई के मद्देनजर शहर के सुखाड़िया सर्कल में संस्थान के छात्र-छात्राओं द्वारा सफाई की गई इस सफाई के माध्यम से यह संदेश दिया गया की उदयपुर की पर्यटन स्थल की छवि को बनाए रखने के लिये यह अत्यावश्यक कदम है। इससे संस्थान के छात्र-छात्राओं के साथ – साथ वहां के स्थानीय लोागें को भी यह संदेश मिलता है कि हमें कचरा – दान का उपयोग करते हुए यहां के पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखना चाहिए। संस्थान के सभी शैक्षणिक कर्मचारी साथ थे।
संस्थान निदेशक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि समय-समय पर इस प्रकार की गतिविधियां करवाते रहने से संस्थान के विद्यार्थियों को भी स्वच्छता की और प्रेरित किया जाता है। इसके माध्यम से जागरूक किया जा सकता है। इससे पूर्व भी विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में भी इस प्रकार के आयोजन करवाये जाते रहे है। यह पर्यटन स्थलों की रख-रखाव पर साफ-सफाई के लिये नितान्त आवश्यक है जिससे विदेशी एवं देसी पर्यटकों को अधिक से अधिक आकर्षित किया जा सके। संस्थान के उप निदेशक जेकब जॉन ने यह बताया कि अब जल्द ही विश्वविद्यालय के आसपास के क्षेत्रों में गाजर घास उन्मूलन के लिये श्रमदान किया जायेगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *