Header Banner

उदयपुर के कलाकार डी देवा का मुंबई में वीडियो एलबम लॉन्च

BY — October 30, 2017

उदयपुर। बॉलीवुड में उभरते शहर के सितारे डी देवा ने मुंबई के रिवोल्ट आर्ट टेक्नोलॉजी म्यूजिक कम्पनी के साथ मिलकर राजस्थानी इंडी पोप को बढ़ावा देने के लिये हाल ही में लॉन्च किये गये अपने नवीन एलबम बन्ना पर आधारित एक वीडियों एलबम को मंुबई के अलावा राजस्थान में काफी पसन्द किया जा रहा है।

लीक से हटकर गाने बनाने के लिये मशहूर डी देवा रिवोल्ट आर्ट टेक्नोलॉजी के साथ बनाये गये इस गाने के बारे में बताते हैं कि उनके इस गाने में आधुनिकता और टेक हाउस म्यूजिक का समावेश किया गया है। डी देवा बतात है कि जब यह गाना वे कही भी लाइव गाते तो इसको काफी पसन्द किया जाता था। इसको देखते हुए उन्होंने इस पर वीडियों एलबम बनाने की सोची और इस एलबम को तैयार कर बाजार में लाया गया है। गाने का टिज़र रीलिज़ हौ चुका है। जिसके काफी समर्थन मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में जी म्यूजिक कम्पनी से अपने वीडियो एलबम नाच ना जाने को लॉन्च कराकर मुबंई में राजस्थान का नाम रोशन किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply