Header Banner

ट्रोमा सेन्टर के विकास हेतु कवि सम्मेलन 11 को

BY — November 4, 2017

पद्मश्री अशेाक च्रक्रधर, बाल कवि बैरागी करेंगे कविता पाठ

उदयपुर। लायन्स क्लब महाराणा द्वारा 11 नवम्बर को शिल्पग्राम के मुक्ताकाशी रंगमंच पर अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें पद्मश्री अशोक चक्रधर, बाल कवि बैरागी सहित अनेक राष्ट्रीय कवि श्रोताओं को गुदगुदाने के साथ-साथ वर्तमान राजनीतिक परिप्रेक्ष्य पर व्यंगात्मक कविताएं प्रस्तुत करेंगे।

ट्रोमा सेन्टर के विकास हेतु कवि सम्मेलन 11 को क्लब अध्यक्ष लायन चतरसिंह राठौड़ ने बताया कि क्लब इस कवि सम्मेलन के जरिये धन संग्रह कर महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय के ट्रोमा सेन्टर के एक वार्ड को गोद लेकर उसके सर्वांगिण विकास का कार्य कराया जाएगा जिसमें स्वच्छता मुख्य बिन्दु होगा। उन्होंने बताया कि वार्ड में निकलने वाले कचरे के निस्तारण हेतु एक मशीन स्थापित की जायेगी ताकि उस कचरे को रिसाईकिलिंग कर समाप्त किया जा सकें। उन्होंने कहा कि अस्वच्छता देश की बहुत बड़ी समस्या है जिसे हम अपने स्वभाव से ही बदल पायेंगें।
सचिव लायन अशोक माण्डावत ने बताया कि लायन्स का मूल उद्देश्य ही पीड़ित मानव की सेवा करना है ताकि लोगों को खुशियां एवं बेहतर स्वास्थ्य उपलब्ध हो सकें। कार्यक्रम संयोजक लायन राजेश शर्मा ने बताया कि इस मुख्य उद्देश्य की पूर्ति हेतु 11 नवम्बर को आयोजित होने वाले कवि सम्मेलन में कवि अशोक चक्रधर, बालकवि बैरागी, सुश्री कविता तिवारी, अनिल अग्रवंशी, श्रीमती मुमताज नसीम, राजेश चेतन,हिमांशु बवंडर एवं सूत्रधार राव अजात शत्रु कविताओं से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply