Header Banner

पेसिफिक हॉटल प्रबन्धन संस्थान में क्रिकेट स्पर्धा

BY — November 7, 2017

उदयपुर। पेसिफिक यूनिवरसिर्टी के पेसिफिक हॉटल प्रबन्धन संस्थान द्वारा आयोजित पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभांरभ पेसिफिक विश्वविद्यालय के मैदान में हुआ।

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रो. बीपी शर्मा, प्रेसीडेन्ट पाहेर, रजिस्ट्रार शरद कोठारी, खेल सचिव जोगेन्द्र सिंह, निदेशक विनोद कुमार सिंह भदौरिया व प्राचार्य जेकब जॉन द्वारा दीप प्रज्जवलन करके किया गया। इस अवसर पर विभिन्न महाविद्यालयों के निदेशक, संकाय सदस्य व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। हॉटल मैनेजमेन्ट के निदेशक विनोद कुमार सिंह भदौरिया ने प्रेसीडेन्ट बी.पी. शर्मा का अभिन्नदन किया तथा साथ ही मैदान में उपस्थित सभी क्रिकेट टीमों का उत्साहवर्द्धन किया और कहा कि जीत और हार से अधिक महत्वपूर्ण एक खिलाड़ी का खेल में भाग लेना है। इस प्रतियोगिता में पेसिफिक विश्वविद्यालय के 12 संघटक महाविद्यालयों के छात्रों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का समापन शनिवार को होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply