एग्री-टूरिज्म के क्षेत्र में अपार सम्भावनाएं : वसुंधरा

BY — November 7, 2017

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-उदयपुर का शुभारम्भ

उदयपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि राज्य में एग्री-टूरिज्म के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। राज्य के किसान इसका लाभ उठाएं। किसान परम्परागत खेती के साथ-साथ औषधीय फसलों की खेती को भी अपनाएं।

राजे मंगलवार को उदयपुर के सीटीएई कॉलेज ग्राउण्ड में प्रदेष के तीसरे ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने झालावाड़ जिले में ग्राम सरेड़ी के प्रभुलाल साहू सहित अन्य किसानों का उदाहरण देते हुए कहा कि ग्राम का आयोजन प्रदेश के किसानों की आय बढ़ाकर उनकी जिंदगी बदल रहा है।
उन्होंने कहा कि ग्राम-उदयपुर में हॉर्टिकल्चर, बायोगैस, एग्रोप्रोसेसिंग सहित विभिन्न क्षेत्र में होने वाले एमओयू का लाभ यहां के किसानों को मिलेगा। श्रीमती राजे ने कार्यक्रम में वियतनाम, अर्जेन्टीना, जर्मनी, ब्राजील, स्पेन, उज्बेकिस्तान और रूस से आए विदेषी मेहमानों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
किसान राजस्थान के विकास का पार्टनर है और जब तक किसान मजबूत नहीं होगा तब तक प्रदेष आगे नहीं बढ़ सकता। इसीलिए किसानों एवं पषुपालकों को समृद्ध और सम्पन्न बनाने के लक्ष्य को लेकर हमारी सरकार ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट के आयोजन कर रही है। उन्हांेने कहा कि ‘ग्राम-उदयपुर’ में शामिल होकर संभाग के किसान कृषि, एग्रो-प्रोसेसिंग, पषुपालन, मत्स्य पालन, जैविक कृषि एवं डेयरी के क्षेत्र में नवाचार और तकनीक को सीखकर तरक्की का नया अध्याय लिखेंगे।
ग्राम-उदयपुर के पार्टनर कन्ट्री उज्बेकिस्तान के राजदूत फरहौद अरजिएव ने कहा कि उनका देष इन्टेन्सिव गार्डनिंग, ग्रीन हाउस तकनीक सहित कृषि से जुडे़ विभिन्न क्षेत्रों में राजस्थान के साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र में संयुक्त परियोजना शुरू करने की संभावनाएं भी तलाषी जाएंगी। उन्होंने प्रदेष के उद्यमियों को उज्बेक एग्रीटेक एक्सपो सहित अपने देष के विभिन्न आयोजनों में शामिल होने के लिए आंमत्रित भी किया। श्री अरजिएव ने ग्राम-उदयपुर में उज्बेकिस्तान को पार्टनर कन्ट्री बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इससे उनके देष को भारत में हो रहे कृषि नवाचारों को जानने का अवसर मिला है।
कृषि सुधारों में राजस्थान देश में अग्रणी: शेखावत
केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने प्रदेश में किसानों की आय वर्ष 2022 तक दोगुनी करने के लिए मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ई-नाम पोर्टल को अपनाने वाले एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लागू करने वाले राज्यों में राजस्थान अग्रणी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में किसानों ने कृषि पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए पषुपालन जैसे वैकल्पिक रोजगारों को भी अपनाया है। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए समन्वित कृषि और अधिक मूल्य वाली फसलों को अपनाना होगा। इससे पहले मुख्यमंत्री राजे, केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत एवं कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने दीप प्रज्वलित कर तीन दिवसीय ग्राम-उदयपुर आयोजन का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री ने ग्राम आयोजन के ब्रोशर, उदयपुर संभाग में एग्री वैल्यू चैन, मत्स्य पालन विकास, लघु वन उपज उत्पादन एवं प्रोत्साहन, खेती एवं उद्यानिकी विकास की संभावनाओं के विषयों पर नॉलेज पेपर तथा किसानों के लिए हिन्दी बुकलेट का विमोचन भी किया। फिक्की के सेक्रेटरी जनरल डॉ. संजय बारू, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, अन्तरराष्ट्रीय अतिथि, उद्योगपति, औद्योगिक प्रतिनिधि एवं उदयपुर संभाग से बड़ी संख्या में आये किसान एवं पशुपालक उपस्थित थे।
प्रशासनिक भवन का लोकार्पण : मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण भी किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *