केंद्रीय मंत्री ने सराहा तेरापंथ के अनुशासन को

BY — November 7, 2017

मेवाड़ कांफ्रेंस के अध्यक्ष व श्रावक श्राविकाओं से की मुलाकात

उदयपुर। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत के मंत्री बनने के बाद पहली बार उदयपुर आगमन पर तेरापंथ मेवाड़ कांफ्रेंस की ओर से अशोक नगर स्थित लियो अल्युमिनियम पर भव्य स्वागत किया गया। यहां उन्होंने करीब आधा घंटा बिताया और कांफ्रेंस अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत के साथ आचार्य तुलसी, आचार्य महाप्रज्ञ, आचार्य महाश्रमण के साथ बिताए पलों के स्मरण किया।

श्रावक धीरेन्द्र सिंह मेहता ने बताया कि शेखावत का बलीचा चौराहे पर तुषार मेहता, गजपाल सिंह राठौड़, प्रताप सिंह आदि के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। समाज सहित पार्टी के पदाधिकारियों ने भी शेखावत को मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया। वहां से रैली के रूप में सूरजपोल चौराहे पर मंडल अध्यक्ष चंचल अग्रवाल, पार्षद अनिल अग्रवाल के नेतृत्व में शेखावत का भव्य अभिनंदन किया गया। वहां से शेखावत अशोक नगर स्थित एल्युमिनियम पहुंचे जहां उन्होंने जलपान किया। फत्तावत के साथ बैठकर उन्होंने अपनी स्मृतियों को संजोया। शेखावत ने बताया कि नेपाल यात्रा के दौरान वे आचार्य महाश्रमण के साथ थे। इस दौरान प्रदीप सोनी, प्रवीण पगारिया, दीपक सिंघवी, डॉ. अश्विनी भटनागर, विनोद कच्छारा आदि भी मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *