26 नवम्बर को होगा कटे, फटे होंठ का उपचार शिविर
उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर आगामी एक माह के दौरान विविध सेवा कार्य कर जरूरतमंदों को सहायता उपलब्ध करवायी जाएगी।
क्लब अध्यक्ष डॉ. एनके धींग ने बताया कि 16 एवं 21 नवम्बर को निकटवर्ती गांवों के राजकीय विद्यालयों में स्वेटरों का वितरण किया जाएगा। 26 नवम्बर को अहमदाबाद के मेट लाईफ फाउण्डेशन के सहयोग से रोटरी बजाज भवन में कटे, फटे होंठ उपचार शिविर आयोजित किया जायेगा। इसमें अहमदाबाद के चिकित्सक भाग लेंगे। 3 दिसम्बर को सेवा भारती के साथ तथा 10 दिसम्बर को फोर्टिस हॉस्पिटल के साथ मल्टी स्पेशियलिटी निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जायेगा।
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.