Header Banner

राउण्ड टेबल व एलसीआई का राजकीय विद्यालयों में स्वच्छता अभियान शुरू

BY — November 15, 2017

उदयपुर। राउण्ड टेबल इण्डिया व एलसीआई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किये जा रहे सेवा सप्ताह के पाचवें दिन आज प्रातः टेबल व सर्किल के सदस्यों व सदस्याओं ने फ्रीडम थू्र एज्यूकेशन के जरिये गोद ले रखे विद्यालयों में जाकर वहंा बच्चांे साथ मिलकर शौचालयों एवं विद्यालय परिसर को साफ कर स्वच्छता अभियान की शुरूआत की,ताकि बच्चों में स्वच्छता की आदत पनप सकें।

युनाईटेड राउण्ड टेबल इण्डिया के चेयरमेन कपिल सुराणा ने बताया कि भुवाणा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बड़ी स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय जा कर वहंा बच्चों को पोस्टर के जरिये स्वच्छता के बारंे मंें विस्तारपूर्वक बताया। इन विद्वालयों में कचरा एकत्रित करने के लिये डस्टबिन रखें। स्वच्छता के बारें बच्चों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर युद्धवीरसिंह शक्तावत, अजयराज आचार्य,दीप्ति सिंघवी, कपिल सुराणा सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply