Header Banner

पेसिफिक वालीबाल टूर्नामेंट का समापन

BY — November 24, 2017

उदयपुर। पेसिफिक कॉलेज आफ फार्मेसी द्वारा पेसिफिक विश्वविद्यालय इंटर कालेजियट वालीबाल प्रतियोगिता का समापन विश्विविधालय ग्राउण्ड पर पेसिफिक फिजीकल एज्यूकेशन व फेकल्टीय ऑफ इन्जनियरिंग के बीच फाइनल मैच खेला गया।

फाइनल मैच में फेकल्टीव ऑफ इन्जनियरिंग ने फिजीकल एज्युकेशन को पराजित किया। दो दिवसीय टूर्नामेंट के दौरान विश्वविद्यालय की 10 टीमों ने भाग लिया जिनके बीच अत्यन्त रोमांचित मुकाबले खेले गये। समापन समारोह में टूर्नामेंट के संयोजक फार्मेसी के अधिष्ठाता डॉ. इन्द्रजीत सिंघवी, प्रोफेसर एएल सहलोत, पीयूष जावेरिया, जय कालिया आदि उपस्थित थे। समापन समारोह में विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार वितरित किए गये। आयोजन में रईस खान एवं सभी शारारिक शिक्षकों का पूर्णतया सहयोग रहा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply