Header Banner

होण्डा का नया स्कूटर ग्राज़िया लॉन्च

BY — November 30, 2017

उदयपुर। होण्डा मोटरसाईकिल एण्ड स्कूटर इण्डिया प्रा. लि. द्वारा बनाये गये 125 सीसी के नये स्कूटर ग्राज़िया को अधिकृत विक्र्रेता लेकसिटी होण्डा के शोरूम पर शोरूम निदेशक वरूण मुर्डिया,कम्पनी के जोनल इन्चार्ज राजीवसिंह तथा उदयपुर एरिया इन्चार्ज नवनीत कौशल ने एक समारोह में शहरवासियों के लिये लॉन्च किया।

इस अवसर पर वरूण मुर्डिया ने बताया कि यह स्कूटर 6 आकर्षक नये रंगों एवं 3 अलग-अलग मॉडल में उपलब्ध है। यह स्कूटर अपने आकर्षक डिजाईन, एलईडी हेड लाईट,फूली डिजिटल मीटर,ग्लो बॉक्स, ब्लैक अलॉय व्हील,सीट ऑपनिंग स्वीच जैसे फीचर्स के साथ कम्पनी ने इसे बाजार में उतारा है। इस अवसर पर 5 ग्राहकों को डिलीवरी दी गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply