Header Banner

कविताओं में आज गूंजेगी प्रताप के शौर्य की गाथाएं

BY — November 30, 2017

प्रताप स्मारक पर कालजयी मेवाड़ कवि सम्मेलन
बाल कवि बैरागी, पं. नरेन्द्र मिश्र,शैलेष लोढ़ा,अंजमु रहबर सुनायेंगे अपनी रचनायें

उदयपुर। महाराणा प्रताप स्मारक समिति द्वारा 1 दिसम्बर शुक्रवार को मोती मगरी स्थित प्रताप चौक पर संाय साढ़े पंाच बजे कालजयी मेवाड़ नामक कवि सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। आयोजन की तैयारियों का आज लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने जायजा लिया एवं सफल आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

समिति सचिव युद्धवीरसिंह शक्तावत ने बताया कि प्रण विजयी महाराणा प्रताप एवं मेवाड़ के उत्सर्गी बलिदान के यश-मान में आयोजित होने वाले इस कवि सम्मेलन प्रताप की शौर्यगाथा की गूंज होगी। मेवाड़ में उनके बलिदान पर आयोजित होने वाला यह अपनी तरह का पहला कवि सम्मेलन होगा। प्रताप की शोर्यगाथा को चित्रित कर उसे जन-जन तक पंहुचाने के लिये यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा यह कवि सम्मेलन संाय साढ़े पंाच बजे प्रारमभ हो कर रात्रि साढ़े नौ बजे समाप्त होगा।
समिति के प्रशासनिक अधिकारी ब्रिगेडियर दीपक शर्मा ने बताया कि कवि सम्मेलन में प्रताप के शोर्य को अपनी रचनाओं के माध्यम से कालजयी बनाने वाले राष्ट्रकवि बालकवि बैरागी, मेवाड़ के ख्यातनाम कवि पं. नरेन्द्र मिश्र, बहुमुखी प्रतिभा के धनी एवं टीवी एंकर शैलेष लोढ़ा, मध्यप्रदेश के गुना जिले की ख्यातनाम शायर अंजुम रहबर तथा अनेक टीवी चैनलों में काम कर चुके जयपुर के कवि एवं सूत्रधार संजय झाला अपनी रचानायें प्रस्तुत करेंगे। शहर के अनेक प्रशासनिक अधिकारी तथा गणमान्य नागरिक भाग लेंगे। सम्मेलन में प्रवेश केवल प्रवेश पत्र के जरिये ही होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply