Header Banner

रेडिसन ब्लू उदयपुर ने मनाया जश्न

BY — December 1, 2017

सर्वश्रेष्ठ वेडिंग होटल के रूप में सम्मानित

उदयपुर। पर्यटन मंत्रालय और भारत सरकार द्वारा समर्थित इंडिया हॉस्पिटेलिटी अवार्ड्स 2017 में भारत में सर्वश्रेष्ठ वेडिंग होटल के रूप में सम्मानित होने की सफलता का जश्न मनाने के लिए रेडिसन ब्लू उदयपुर पैलेस रिसोर्ट एंड स्पा की ओर से शुक्रवार को सक्सेस पार्टी हुई।

रेडिसन ब्लू उदयपुर सबसे बड़ा और सबसे शानदार एमआईसीई स्थान है, जो प्रतिष्ठित फतेहसागर झील के किनारे एवम अरावली पहाड़ियों के बीच स्थित है। शहर में सबसे अधिक कमरों की संख्या अर्थात 244 कमरे और सुइट्स हैं जिनमें सबसे बड़ा बैंक्वेट हॉल सुविधाएं हैं। 8000 वर्ग फुट तक फैली हैं। रेडिसन ब्लू में सबसे प्रशंसित नसारा रूफटॉप, फतेहसागर बॉलरूम, उदय चौक, अरावली और फतेहसागर लॉन, राजवाड़ा और स्वरुप सागर, 5 रेस्टोरेंट हैं। रेडिसन ब्यू के महाप्रबंधक पीयूष कपूर ने कहा कि अभी तक यात्रा मेरे लिए और इस पुरस्कार की सफलता के साथ बहुत जबरदस्त अनुभव रही है। मैं और अधिक सक्रिय हूं और नई और चुनौतीपूर्ण परियोजनाएं उठा सकूं जो इस शानदार होटल के लाभ में काम करेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply