Header Banner

हिन्दुस्तान जिंक ने नेत्रहीन छात्रों को दिये एंड्रॉइड स्मार्ट फोन

BY — December 4, 2017

उदयपुर। विशेष योग्यजन बच्चों के लिए ’जीवन तरंग जिंक़ के संग’ कार्यक्रम के तहत हिन्दुस्तान जिंक द्वारा विश्वच विकलांगता दिवस के अवसर पर प्रज्ञा चक्षु विद्यालय के कक्षा 1 से 5 तक नेत्रहीन छात्रों को एंड्रॉइड स्मार्ट फोन वितरित किए गए।

इन एंड्रॉइड स्मार्ट फोन से कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों एवं छात्राओं को पढ़ने एवं लिखने की इस उपकरण पर एक्सेस सुविधा उपलब्ध होगी। ये फोन छात्रों को अपने पाठ्यपुस्तकों को बुकषेयर से डेज़ी प्रारूप में प्रिंट के लिए दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन लाइब्रेरी से एक्सेस करने की सुविधा भी होगी। इससे छात्र अपनी एकडेमिक सामग्री को पढ़ने और तैयार करने में सामान्य छात्रों के बराबर हो पाएंगे तथा वे प्रतिस्पर्धी बन सकेंगे।
कक्षा 6 से 12वीं तक छात्रों एवं छात्राओं को पहले ही सर्वषिक्षा अभियान के तहत एंड्रॉइड स्मार्ट फोन दिये जा चुके हैं जिन्हें हिन्दुस्तान जिं़क द्वारा उपलब्ध कराये गये ज्तंपदमत श्री नितिन पटेल अध्यापकों एवं बच्चों को प्रषिक्षण दे रहें हैं और शेष बच्चों को भी वहीं प्रषिक्षण देंगें। प्रषिक्षण के पश्चात् आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अभिताभ गुप्ता को कक्षा 8वीं के छात्र ईष्वर एवं सचिन ने एंड्रॉइड स्मार्ट फोन पर उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं कक्षा 11वीं के कृष्णा ने कुषलता से लेपटोप पर अपना नाम लिखकर व अन्य एप्लीकेषन पर उपयोग करके दिखाया। कक्षा आठवीं के छात्र अनुराग ने उदयपुर की सुंदरता पर अपने स्वयं द्वारा रचित कविता भी सुनाईं।
मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य वित्तीय अधिकारी अमिताभ गुप्ता ने बताया कि हिन्दुस्तान जिंक इन बच्चों के लिए संगीत अध्यापक भी उपलब्घ कराएंगे। उन्होंने बच्चों की कार्य कुशलता की प्रशंसा करते हुए आश्वबस्त किया कि हिन्दुस्तान जिंक इन विशेष योग्यजन बच्चों के विकास के लिए सदैव कटिबद्ध है।
प्रज्ञा चक्षु विद्यालय की प्राधानाध्यापक आभा शर्मा ने हिन्दुस्तान जिंक द्वारा सहयोग की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। ज्ञातव्य रहे कि ऐक्सेसबल डिवाइस से छात्रों को इंटरनेट शक्ति का उपयोग और सांसारिक ज्ञान प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध होगी। विषेष रूप से नेत्रहीन छात्रों के लिए बने फोन पर उपयोगकर्ता गेम्स का आनंद भी ले सकेंगे। हिन्दुस्तान जिंक के हेड-कार्पोरेट कम्यूनिकेशन पवन कौशिक ने बताया कि हिन्दुस्तान जिंक का सदैव प्रयास रहा है कि विशेष योग्यजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिये स्वैच्छा से आगे आएं एवं समाज का अभिन्न हिस्सा बनाने में अहम भूमिका निभाएं। आज ही हिन्दुस्तान जिंक द्वारा बधिर बाल कल्याण विकास समिति भीलवाड़ा के भी सभी बच्चों को एंड्रॉइड स्मार्ट फोन दिये गये। संचालन हिन्दुस्तान जिंक की एग्जिक्यूटीव सीएसआर प्रिंसी ग्रेसी सेन ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply