Header Banner

से. 4 में हुआ पुण्यसुन्दर सुरीश्वर महाराज का मंगल प्रवेश

BY — December 7, 2017

उदयपुर। आचार्य सोम सुन्दर सुरीश्वर महाराज एवं पन्यास प्रवर पुण्य सुन्दर विजय महाराज का आज हिरणमगरी से. 4 स्थित आज सुशील बांठिया के निवास से श्री जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक जिनालय स्ंाघ में धूमधाम से मंगलप्रवेश हुआ। प्रातः नवकारसी का लाभ सुशील बांठिया-सरला बांठिया एवं परिवार ने लिया।

जिनालय संघ अध्यक्ष सुशील बांठिया ने बताया कि आचार्यश्री का प्रवेश 30 जनवरी से 5 फरवरी तक देलवाड़ा में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष में हुआ है। महाराज शुक्रवार प्रातः देलवाड़ा के लिये प्रस्थान करेंगे, जहंा 11 से 13 दिसम्बर तक वहंा आयोजित होने वाला अट्ठम तप उनकी निश्रा में आयोजित होगा। बांठिया ने बताया कि 11 दिसमबर को देलवाड़ा में मूलनायक परमात्मा गर्भगृह प्रवेश पर्व एवं पत्रिका आलेखन कर देलवाड़ा में भगवान को विराजमान करेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply