Header Banner

लावारिस का नाम निकला विक्रम परिहार

BY — December 13, 2017

उदयपुर। कुछ दिन पूर्व रोटरी क्लब उदय के पदाधिकारियों ने जिस लावारिस को एमबी हॉस्पिटल के आईसोलेशन वार्ड में ईलाज के भर्ती कराया था उसका पूरा नाम विक्रम परिहार है।

क्लब अध्यक्ष राजेश चुघ ने बताया कि इस व्यक्ति की देखभाल का जिम्मा क्लब के सचिव मोहित रामेजा, शालिनी भटनागर एवं डॉ. ऋतु वैष्णव ने ले रखा है। इन्होंने अस्पताल इस व्यक्ति से उसके परिवार के बारें में पूछा तो उसने टूटी-फूटी आवाज में अपना पूरा नाम विक्रम परिहार बताया। इसके अलावा उसने यह भी बताया कि उसके एक भाई-बहिन है, लेकिन इसके आगे वह बता नहीं सका।
उन्होंने बताया कि क्लब इस व्यक्ति के परिवार के बारें में पता लगाने मंे जुटा हुआ है। इस व्यक्ति की देखभाल में वार्ड के नर्सिंग स्टॉफ भी पूर्ण सहयोग कर रहा है। इसके सड़ चुके पांवों पर मरहम पट्टी कर उसे ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply