चिकित्सा शिविर में 518 रोगियों ने कराई जांचे

BY — December 17, 2017

उदयपुर। अखिल भारतीय दिगम्बर जैन दसा नरसिंहपुरा संस्थान द्वारा आज केशवनगर स्थित आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर के संत सुधा सागर साधु भवन में आयोजित एक दिवसीय मल्टी स्पेशियलिटी चिकित्सा शिविर चिकित्सकों ने 518 रोगियों की जाच कर उन्हें उपचार प्रदान किया। शिविर का उद्घाटन समाजसेवी एवं उद्योगपति अक्षय कुमार जैन भदावत ने किया।

संस्थान के परम संरक्षक कुन्तीलाल जैन ने बताया कि शिविर में ह््दय रोग विशेषज्ञ डॉ. जे.के.छापरवाल एवं डॉ.दिलीप जैन , नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव सक्सेना, न्यूरो फिजिशियन डॉ. रेणु खमेसरा, अस्थित रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश जैन हाती, चर्म रोग एवं कॉस्मेटोलोजिस्ट डॉ. आशुतोष पण्ड्या, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. भूपेश जैन, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.पीयूष जैन एवं डॉ. पुनीत जैन ने सेवायें देकर हर उम्र वर्ग के पुरूष महिलाओं के रोगों की जांचे कर संस्थान की ओर से उन्हें निःशुल्क दवाएं उपलब्ध करायी गई।
कार्यक्रम संयोजक ऋषभ डवारा ने बताया कि शिविर में पूर्व नर्सिंग अधीक्षक अजित भादावत एवं जनरल हॉस्पिटल के आईसीयू कार्डियोलोजी इन्चार्ज प्रकाश भादावत द्वारा विशेष सेवायें प्रदान की गई। शिविर में 70 रोगियों की निःशुल्क ईसीजी,ब्लड प्रेशर,बीएमआई, डायबिटीज जांच की गई। शिविर में रोगियों के पंजीयन का प्र्रभार जम्बू दलावत, हितेष भादावत एवं संजय जेतावत ने बखूबी संभाला। संस्थान के राष्ट्रीय प्रचार -प्रसार संयोजक चेतन मुसलिया ने बताया कि इस निःशुल्क शिविर में अधिकाधिक रोगियों के भाग लेने हेतु शहर के लगभग सभी मंदिरों में प्रचार-प्रसार के साथ पंजीयन की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर राजेश हाती,राहुल लिखमावत, चेतन वक्तावत,संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र कोठारी, महामंत्री सुमतिचन्द्र जैन ने समारोह में सहयोग दिया। जय जिनेन्द्र सोसायटी एवं वीआईपी गोल्डन ग्रुप का विशेष योगदान रहा। शिविर के प्रारम्भ में मुख्य अतिथि अक्षय कुमार जैन का अभिनंदन कर उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *