Header Banner

फोटोजेनिक फेस ऑफ राजस्थान बने निशांत

BY — December 19, 2017

उदयपुर। आर के कास्टिंग संस्था द्वारा आयोजित ऑनलाईन फोटोजेनिक फेस ऑफ राजस्थान 2017 प्रतियोगिता का खिताब निशांत परमार ने जीता।

संस्था के डॉयरेक्टर रोहित कोठारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में फिनाले के लिये राजस्थान से 20 प्रतिभागियों का चयन किया गया। जिसमें उदयपुर, जयपुर, सिरोही, पाली, जोधपुर के प्रतिभागियों ने भाग लिया। फेसबुक पर ज्यादा लाइक व शेयर के आधार पर निशांत परमार जहां इस प्रतियोगिता के विजेता रहे, वहीं योगेश कटारिया व लायरा बजाज रनरअप रहे।
मेनेजिंग डायरेक्टर राहुल तम्बोली ने बताया कि विजेता को संस्था की तरफ से मॉडलिंग शो, पोर्टफोलियो व सपोर्टिंग पार्ट्नर नितेश फोटोग्राफी, बाउंच सेलून, हरि-विलास होटल की तरफ से उपहार दिये जायेंगे। उन्होंने बताया कि संस्था का उद्देश्य प्रतिभा को आगे बढ़ाना है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply