लेकसिटी शॉपिंग कार्निवाल के साथ मनाया क्रिसमस मॉल में

BY — December 26, 2017

उदयपुर। रोटरी क्लब उदय ने लेकसिटी मॉल में चल रहे क्रिसमस कार्निवल में बच्चों के लिये मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किये।

क्लब अध्यक्ष राजेश चुघ ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों ने स्वच्छ भारत पर अपनी प्रस्तुति दे कर सभी का दिल जीत लिया। बच्चों के लिये क्विज का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और इसमें बच्चों ने सवालों के जवाब देकर पुरस्कार जीते तथा अन्य प्रतियोगिताओं के विजेताओ को भी सम्मानित किया गया। मॉल में आने वाले बच्चों को गिफ्ट भी दिए गए। रेडियो सिटी 91.9 फम द्वारा सयोजित डांस के माधयम से लोगो को शहर की सफाई के बारे में जागरूक किया गया।
सचिव मोहित रामेजा ने बताया कि मुख्यः अतिथि डॉ. आनंद गुप्ता ने भी बच्चांे का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर इसमें रोटरी क्लब उदय के सदस्य राजेश चुघ , शालिनी भटनागर, महीप भटनागर, मोहित रमेजा, मंजू चुग, प्रभु गुर्जर सहित अनेक सदस्य मौजूद थे। लेकसिटी मॉल के राहुल शर्मा ने बताया कि 5 जनवरी तक चलने वाले इस शॉपिंग कार्निवल का जनता लाभ उठा रही है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *