Header Banner

पेसिफिक के छात्र का 15 लाख के पैकेज पर चयन

BY — January 8, 2018

पेसिफिक विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ़ इंजीनियरिंग के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र सत्यपाल सिंह राणावत का चयन भारत की सबसे बड़ी शिपिंग कंपनी ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग में 15 लाख वार्षिक के पैकेज पर ग्रेजुएट मरीन इंजीनियर के पद पर हुआ है|

छात्र ने यह सफलता कंपनी द्वारा चयन प्रक्रिया में रखे गए विभिन्न चरणों को सफलतापूर्वक पूर्ण कर प्राप्त की | संस्था निदेशक पीयूष जवेरिया ने सत्यपाल को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाये दी तथा बताया कि चयनित छात्र को कम्पनी के लोनावला(महाराष्ट्र) स्थित कैंपस पर नियुक्ति दी गई है| ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी लिमिटेड क्रूड आयल, पेट्रोलियम उत्पाद, गैस इत्यादि के ट्रांसपोर्टेशन में विश्व में अग्रणी स्थान रखती है| संकाय प्रमुख अहसान हबीब ने बताया कि सत्यपाल सिंह पढाई में शुरुआत से ही अव्वल रहा है| सत्यपाल ने पढाई के अतिरिक्त विश्वविद्यालय में होने वाली विविध तकनीकी प्रतियोगिताओं में भी कई इनाम जीते है| इसके अलावा इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष में डी आर डी ओ से सम्बंधित प्रोजेक्ट पर कार्य कर चुका है तथा मानवरहित ग्राउंड व्हीकल का भी निर्माण कर चुका है| संस्थान में नियमित रूप से ऐरोमॉडलिंग तथा मरीन क्षेत्रों से सम्बंधित कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है, जिससे इन क्षेत्रों में रूचि रखने वालों को बड़े पैकेज पर अच्छे प्लेसमेंट पाने में सहायता मिलती है|

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply