Header Banner

मिरेण्डा स्कूल के लक्षित पालीवाल ने जीता स्वजर्ण पदक

BY — January 10, 2018

राष्ट्रीय स्ट्रेन्थ लिफ्टिंग एवं बैंच प्रेस चैम्पियनशिप 2017-18

उदयपुर। 25 वीं राष्ट्रीय स्ट्रेन्थ लिफ्टिंग एवं बैंच प्रेस चैम्पियनशिप 2017-18 महाराष्ट्र में 4 से 7 जनवरी को हुई जिसमें मिरेण्डा सि.सै. स्कूल हिरण मगरी सेक्टर-5 के बारहवीं, जीद्ध कोमर्स के छात्र लक्षित पालिवाल ने भारवर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय एवं उदयपुर शहर को गौरवान्वित किया।

इस उपलक्ष्य् में विद्यालय की ओर से शुभकामना समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के निदेशक दिलिप सिंह यादव, प्राचार्या मोना पालीवाल समस्त विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थीयों ने लक्षित को स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर शुभकामनाएं दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply