Header Banner

गहलोत पहुंचे उदयपुर

BY — January 20, 2018

उदयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज अपराहन उदयपुर के महाराणा प्रताप हवाई अड्डा पहुंचे। वहां पर कांग्रेसजनों द्वारा मेवाड़ी पगड़ी व सूत की माला पहना कर स्वागत किया।

कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया की उदयपुर शहर के पूर्व पार्षद रोशन लाल साहू के निधन पर अलीपुरा स्थित निवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया। तथ्य पश्चात् सर्किट हाऊस में कांगे्रस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। बाद मे व सड़क मार्ग द्वारा भीलवाडा के लिये प्रस्थान कर गये। इस अवसर पर पूर्व सांसद रघुवीर मीणा, पूर्व एमएलए गजेन्द्र सिंह शक्तावत, पंकज कुमार शर्मा, सुरेश श्रीमाली, देवेन्द्र सिंह शक्तावत, विवेक कटारा, राजीव सुहालका, जयप्रकाश निमावत सहित सैकड़ो कांगे्रस कार्यकर्ता मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply