उदयपुर। पद्मावत और करणी सेना, गुरुवार का दिन इन्हींक के नाम रहा। आधे दिन बंद की घोषणा के चलते सुबह शहर भर में हंगामे का माहौल रहा। कहीं कहीं दुकानों का सामान तक फेंक दिया गया।
पद्मावत फिल्मण को लेकर करणी सेना के बंद के आह्वान पर कतिपय असामाजिक तत्वों ने 10.30 बजे से बाजार में हुड़दंग मचानी शुरू की। धानमंडी से लेकर लखारा चौक, झीनीरेत गली, मेवाड़ मोटर्स गली आदि इलाकों में कहीं दुकानों के शटर जबरन बंद किए गए तो कहीं दुकानों का सामान फेंक दिया गया। आम नागरिकों में इसका विरोध भी देखा गया। टाउनहॉल के सामने जेएमबी के आगे काउंटर तोड़ दिया गया वहीं उदियापोल रोड पर बसों को रोका गया।
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.