Header Banner

पेसिफिक डेंटल कप का उदघाटन

BY — January 27, 2018

उदयपुर। पेसेफिक डेन्टल कॉलेज के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय पेसेफिक डेन्टल कप का आगाज शनिवार को पेसेफिक क्रिकेट ग्राउण्ड पर शुभारम्भ हुआ।

आयोजन सचिव डा. हेमन्त माथुर के अनुसार प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पेसेफिक विश्वविद्यालय स्पोर्टस बोर्ड चेयरमेन शरद कोठारी थे। अध्यक्षता डेण्टल कॉलेज के प्रिंसिपल डा. भगवान दास राव व इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिन्सीपल पीयुष जावरिया थे। डेण्टल कॉलेज के स्पोर्टस इन्चार्ज कमलेश गर्ग के अनुसार प्रतियोगिता में गुजरात व राजस्थान से अहमदाबाद, विशनगर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर के विभिन्न जिलों से 11 टीमें भाग ले रही है।
आज के परिणाम : प्रतियोगिता का पहला मैच गतविजेता जोधपुर डेन्टल कॉलेज और गत उपविजेता अहमदाबाद डेन्टल कॉलेज के मध्य खेला गया। पहले अहमदाबाद डेण्टल बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 102 रन बनाये जिसका पीछा करने उतरी जोधपुर डेण्टल कॉलेज ने पांच विकेट खोकर 103 रन बनाकर अगले दौर में प्रवेश किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply