Header Banner

धीरेन्द्र मेहता तेरापंथी महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत

BY — January 28, 2018

मनोनीत होने वाले संभाग के एकमात्र सदस्य

उदयपुर। देश भर की तेरापंथ सभाओं की सार-संभाल करने तथा दिशा-निर्देश देने वाली श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उदयपुर के धीरेन्द्रसिंह मेहता को मनोनीत किया गया है।

वे संभाग के नियुक्त होने वाले एकमात्र सदस्य हैं। यह नियुक्ति महासभा के अध्यक्ष हंसराज बैताला ने की। मेहता ने बताया कि महासभा तेरापंथ धर्मसंघ की शीर्षस्थ एवं राष्ट्रीय संस्था है। 1913 से कार्यरत यह महासभा सीधे आचार्य श्री महाश्रमण के सान्निध्य में तेरापंथ संघ एवं समाज की सेवा करती है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply