Header Banner

मिस्टर एण्ड मिस फेशनिस्टा में प्रिया प्रथम रनर अप

BY — January 28, 2018

उदयपुर। लखनउ में आयोजित मिस्टर एण्ड मिस फेशनिस्टा सीजन-6 में लेकसिटी उदयपुर की मिस प्रिया कुमावत प्रथम रनर अप रह कर देश में इस क्षेत्र में लेकसिटी का नाम रोशन किया।

इण्डिया इवेनट के दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि प्रिया ने इस कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ी जिस कारण वह प्रथम रनर अप रही। शो के एंकर विपुल ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों से आये प्रतिभागियों में से प्रिया ने लगातार अंतिम 10 में अपना स्थान बरकरार रखते हुए आखिरी राउण्ड में प्रथम रनर अप का खिताब अपने नाम हासिल किया। शो के कोरियोग्राफर राजेश शर्मा रहे। इस अवसर पर प्रिया ने कहा कि यदि एक लड़की को आगे बढ़ने का मौका मिले तो निश्चित रूप से वह अपने क्षेत्र का नाम देश-विदेश में रोशन कर सकती है। प्रिया प्रिंट शूट व माॅडलिंग करती है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply