Header Banner

व्यावसायिक सेवा सम्मान से 11 जने सम्मानित

BY — January 30, 2018

उदयपुर। रोटरी क्लब मींरा ने शहर के विभिन्न सेवा क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली शहर की चयनित 11 प्रतिभाओं को आज फिल्ड क्लब में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया।

क्लब अध्यक्ष डॉ. ममता धुपिया ने बताया कि केटरिंग व्यवसाय से दीपक औदिच्य, गारमेन्ट कारोबार से सोनी मंगोनिया, सब्जी विक्रेता मंजू भोई, हाउस मेड हेमा गमेती, पुलिस से महिला कांन्स्टेबल आनन्द कुंवर झाला, टिफिन सप्लाई कारेाबार से विद्या शर्मा, शिक्षा से वीना राठौड़, ग्राफिक डिजाईनिंग पंकज मेनारिया, नर्सिंग से नयना डूंगरवाल, टेलरिंग से मदनलाल सालवी को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्वाध्यक्ष पुष्पा कोठारी, डॉ. सीमासिंह, डॉ. स्वीटी छाबड़ा, विजयलक्ष्मी गलुण्डिया, पूनम लाडिया, मोनिका सिंघटवाडिया सहित अनेक सदस्याएं मौजूद थी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply