Header Banner

लोगों को थेले बांट शहर को स्वच्छ रखने की दिलाई शपथ

BY — January 31, 2018

रोटरी क्लब उदय का स्वच्छता जागरूक अभियान

उदयपुर। रोटरी क्लब उदय व ज्वलंत संस्थान ने मिलकर ने फतहसागर पाल पर आम जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए जनता को कपड़े के थेले एंव ब्रोशर बांटे और शहर को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई।

क्लब अध्यक्ष राजेश चुघ ने बताया कि जनता को यह बतानें का प्रयास किया गया कि शहर किसी एक का नहीं वरन् सभी का है और इसे स्वच्छ रखना हम सभी का दायित्व है। इस अवसर पर क्लब सदस्यों ने फतहसागर पाल पर पड़े कचरे को उठाकर थेले में रचा और उन्हें डस्टबिन में जा कर डाला और यही संदेश में वहंा उपस्थित सभी महिला-पुरूष एवं बच्चों को दिया। जनता ने भी क्लब का समर्थन करते हुए शहर को स्वच्छ रखनें का शपथ ली। इस अवसर पर अध्यक्ष निर्वाचित प्रो. महीप भटनागर, शालिनी भटनागर, डॉ. ऋतु वैष्णव, प्रोजेक्ट चेयरमेन भारती शर्मा, लतासिंह, अशोक लिंजारा, महक सोनी, अमित सोनी, सत्यनारायण जाट मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply