राजमल जैन चेम्बर महामंत्री

BY — February 1, 2018

ऋषभदेव जयन्ती पर व्याख्यानमाला 11 मार्च को

उदयपुर। अखिल भारतीय दिगम्बर जैन दसा नरसिंहपुरा संस्थान के राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आज संस्थान परम संरक्षक कुन्तीलाल जैन के आतिथ्य में सम्पन्न हुई। जिसमें संस्थान संरक्षक राजमल जैन चेम्बर आॅफ काॅमर्स उदयपुर डिविजन के महामंत्री बनने पर उनका हार्दिक अभिनन्दन, पगडी, माला एवं उपरना पहनाकर किया गया।

संस्थान परम संरक्षक कुन्तीलाल जैन ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि संस्थान द्वारा आगामी 11 मार्च रविवार को ऋषभदेव जयन्ती समारोह मध्यप्रदेश के मन्दसौर शहर में आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर होली मिलन समारोह,संयुक्त परिवारों का सम्मान एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी व महिला मोर्चा कार्यकारिणी बैठक का भी आयोजन होगा।
प्रचार प्रसार मंत्री चेतन मुसलिया ने बताया कि बैठक में संस्थान के उद्देश्यो को पूरा करने के लिए कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर उपस्थित सदस्यों ने अपने अपने विचार रखें। बैठक में सुन्दरलाल लालावत, अनिल लुणदिया, ऋषभ जैन, जिनेन्द्र वाणावत, महावीर भाणावत, ऋषभ रत्नावत, चेतन मुसलिया, अरविन्द पचैरी, रमेश जुंसोत, हर्ष जैन, भरत जैन, हंसमुख गनोडिया, विकास जैन, राजमल जैन, हिम्मत जैन एवं अशोक भादावत उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता संस्थान अध्यक्ष राजेन्द्रप्रसाद कोठारी एवं संचालन महामंत्री सुमतिचन्द्र जैन द्वारा किया गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *