Header Banner

16 देशों के 36 यूथ पंहुचे उदयपुर

BY — February 2, 2018

उदयपुर। रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय के यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम इन्टरनेशल यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत 16 देशों के 36 युवक-युवतियां आज उदयपुर पहुंचे, जहां उनका रोटरी क्लब उदय की ओर से शिल्पग्राम सिथत होटल पार्क एक्सजोटिका में स्वागत किया गया।

क्लब अध्यक्ष राजेश चुघ ने बताया कि ये बच्चें अरमेनिया, आस्ट्रिया, ब्राजील, इजिप्ट,नाईजीरिया सहित 16 देशों से आये है जो यहंा पर दो दिन तक रूक कर संास्कृतिक आदान-प्रदान करेंगे। होटल में क्लब ने इनके साथ फ्लैग एक्सचेंज किया। शाम को इन सभी युवाओं ने बागोर की हवेली का भ्रमण किया। कार्यक्रम के डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर भानू गुप्ता एवं डिस्ट्रिक्ट की चेयरमेन शालिनी भटनागर है। इस अवसर पर सचिव मोहित रामेजा, केसी दिवाकर, शालिनी भटनागर, डाॅ. ऋतु वैष्णव, महीप भटनागर, सुनील खत्री, अशोक लिंजारा, अनिल खट्टर, पुरूषोत्तम दुबे सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply