मल्हार में मिस्टर एंड मिस वीबीआरआई का चयन

BY — February 12, 2018

उदयपुर। विद्या भवन रुरल इंस्टीट्यूट में सास्कृ तिक कार्यक्रम मल्हार 2018 मनाया गया। इसके अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रम मेहन्दी, रंगोली, नृत्य, मि. एवं मिस वी.बी.आर.आई. का आयोजन किया गया। संस्था निदेशक डॉ. टीपी शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।

विशिष्ट अतिथि संस्थान अध्यक्ष अजय मेहता, मुख्य अतिथि सूरज जैकब, नानालाल वैद्य थे। मेहता ने कहा कि हमारा देश एक प्रजातान्त्रिक देश है हमारी संस्था भी इसी परम्परा पर चलती है। विद्यार्थी स्वंय सभी कार्यक्रम में भाग ले तथा संस्था व देश के निर्माण में भागीदारी निभाये। छात्र कल्याण अधिष्ठाता श्री रतन सुथार ने बताया कि मेहन्दी में प्रथम स्थान सोनाली जांगिड, द्वितीय स्थान हेमलता डांगी एवं तृतीय स्थान पर माया रावत रही। रंगोली में प्रथम स्थान पर सोनाली जांगिड, द्वितीय स्थान पर नेतल व रिचा तथा तृतीय स्थान पर भावना रजवानिया व रिद्धि वैष्णव रही। अतिथियां ने इन्टर कालेज खेलकुद प्रतियोगिता के पुरुस्कार भी प्रदान किये। संचालन मनोज राजगुरु, हर्षिता भटनागर, रोहित चैबीसा व सौरभ ने किया। मिस. वीबीआरआई का खिताब निकिता झालोरा तथा मिस्टर वीबीआरआई का खिताब प्रशान्त नागदा ने जीता। धन्यवाद छात्र कल्याण सह अधिष्ठाता चेष्टा शर्मा ने दिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *