Header Banner

रायन इन्टरनेशनल का मांटेसरी दीक्षांत एवं वार्षिक उत्सव

BY — February 17, 2018

उदयपुर। रायन इन्टरनेशनल स्कूल उदयपुर का आज सुखाड़िया रंगमंच टाउन हाल में माटेसरी दीक्षांत एवं समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर विष्णुचरण मलिक थे।

विद्यालय की प्राचार्या पूनम ने बताया कि समारोह चिल्ड्रन अराउण्ड वर्ल्डि की थीम पर आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दे कर सभी को मोहित कर दिया। अराउण्ड वल्र्ड थीम का अर्थ हनी बी पूरे संसार में प्रेम, रस, खुशी व सुंदरता का संचार करती है वैसे ही बच्चें भी प्रेम से सराबोर होकर संसार को सुंदर बनाते है। बच्चों ने इस थीम पर नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी को प्रेम, रस एवं खुशी से रूबरू करवाया। समारोह के विशिष्ठ अतिथि उप महापौर लोकेश द्विवेदी, यू आई टी चेयरमैन रवीन्द्र श्रीमाली, इन्टरनेशनल वेट लिफ्टर माला सुखवाल व आदि ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर बच्चों ने आर्केस्टाª, डांस, प्ले आदि कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट परिणाम देने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply