Header Banner

अंतरविश्व विद्यालयी क्रिकेट के लिए पेसिफिक टीम घोषित

BY — February 19, 2018

उदयपुर। बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी भोपाल की मेजबानी में आयोजित पश्चिम क्षेत्र अन्तरविश्वविद्यालय क्रिकेट पुरूष प्रतियोगिता के लिए पेसिफिक विश्वविद्यालय की टीम की घोषणा विश्वविद्यालय के क्रीड़ा मण्डल के अध्यक्ष शरद कोठारी ने की।

विश्वविद्यालय टीम के कप्तान विजी ट्राफी खेल चुके मोहम्मद फरहान खान को सौंपी गई। टीम इस प्रकार से है – मोहम्मद फरहान खान (कप्तान), शैलेन्द्र सिंह, रवी कुंतल, अमन सिंह गुर्जर, गोपाल गोदारा, रमेश सेवर, सम्पत नायक, देवेन्द्र मेनारिया, पुलकित, चिराग आमेटा, अनूप सिंह, अंशूल, सोनू सिंह चैहान, मोहम्मद रफी, पुष्कर रांका और अनिरूद्ध सिंह है। टीम के मेनेजर श्री चन्देश जी सोनी और टीम के कोच डा. बी.के. चैधरी होगें। यह जानकारी क्रिडा मण्डल के सचिव डा. जोगेन्द्र सिंह ने दी। पेसिफिक कॉलेज आफ फिजिकल एज्यूकेशन के निदेशक खेलशंकर व्यास और प्रो. सीमा गुर्जर ने खिलाडियों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बधाईयां और शुभकामनाएं दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply