Header Banner

उदयपुर-जम्मूतवी साप्ताहिक गरीब रथ स्पेशल रेल

BY — February 23, 2018

वाया अजमेर, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी एवं हिसार संचालित

उदयपुर। रेलवे प्रशासन आगामी होली पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात के दबाव को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु उदयपुर-जम्मूतवी-उदयपुर साप्ताहिक गरीब रथ स्पेशल रेल सेवा का संचालन करेगा।

गाड़ी संख्या 04972 जम्मूतवी-उदयपुर साप्ताहिक गरीब रथ स्पेशल एक्सप्रेस 5 अप्रेल से 28 जून तक 13 ट्रिप, जम्मूतवी से गुरूवार 9.30 बजे बजे रवाना होकर अगले दिन 9.20 बजे उदयपुर पहुचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04971, उदयपुर-जम्मूतवी साप्ताहिक गरीब रथ स्पेशल एक्सप्रेस 6 अप्रेल से 29 जून तक 13 ट्रिप उदयपुर से प्रत्येक शुक्रवार 13.50 बजे रवाना होकर अगले दिन 15.20 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। इस गाडी में 12 थर्ड एसी एवं 2 पावर कार डिब्बों सहित कुल 14 डिब्बे होंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply