स्टेट वेटरन्स ओपन का युगल खिताब उदयपुर के दीपांकर को

BY — February 26, 2018

उदयपुर। चित्तौड़गढ़ के जिला क्लब में आयोजित किये गये राजस्थान स्टेट वेटरन्स ओपन लोन टेनिस टुर्नामेनट में 55 वर्ष के आयु वर्ग में उदयपुर के दीपांकर चक्रवर्ती एवं जोधपुर के शरद टांक की जोड़ी ने प्रतिद्धंद्धी को हराकर युगल खिताब जीता।

राकेश चक्रवर्ती ने बताया कि इस युगल जोड़ी ने फाईनल में जयपुर के दिलीप शिवपुरी एवं नटवरसिंह की जोड़ी को 8-6 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। इसी प्रकार 65 वर्ष के आयु वर्ग में उदयपुर के इन्द्रपालसिंह सच्चर एवं कान्तिलाल पुनमिया विजेता रहे। विजेताओं को चित्तौड़गढ़ के युवा जिला कलेक्टर अमनदीपसिंह ने पुरूस्कृत किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *