Header Banner

नवकार बहु मंडल का होली मिलन समारोह एवं वार्षिक बैठक

BY — February 27, 2018

उदयपुर। नवकार बहु मंडल का होली मिलन समारोह एवं वर्षिक बैठक कल सेक्टर 3 स्थित पदम थाल में सम्पन्न हुई।

मंडल की अध्यक्षा श्रीमती वंदना दक ने पिछले वर्ष में मंडल द्वारा किये गए समस्त सामाजिक कार्यो का विवरण देते हुए सभी क्रियाशील सदस्याओं एवं भामाशाहों का सम्मान किया तथा जैन समाज के उत्थान मे महिलाओ की भागीदारी एवं बच्चों में धार्मिक संस्कार कैसे डालें जाए इस पर अपने विचार रखे।
सचिव श्रीमती संगीता जारोली ने अगले वर्ष में मंडल द्वारा की जाने वाले समस्त सामाजिक कार्यक्रमो की रूपरेखा रखते हुए सभी सदस्याओं को समाज के हर कार्यक्रम में आगे बढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। मंडल की अन्य सदस्याओं ने भी अपने विचार एवं सुझाव सभी के समक्ष रखे। अंत मे कार्यक्रम की संचालनकर्ता श्रीमती सोनम चोरडिया ने समारोह में उपस्थित सभी सदस्याओं एवं मेहमानों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम स्नेहभोज के साथ संपन्न हुआ।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply