महिलाओं की वाहन सशक्तिकरण रैली आज

BY — March 6, 2018

महिला दिवस पर महावीर युवा मंच संस्थान का आयोजन

उदयपुर। श्री महावीर युवा मंच संस्थान महिला प्रकोष्ठ की ओर से महिला दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को विशाल महिला सशक्तिकरण वाहन रैली निकाली जाएगी।

प्रकोष्ठ की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी गलुण्डिया ने बताया कि बुधवार सुबह 9 बजे रैली टाउनहॉल से रवाना होगी जो सूरजपोल, बापू बाजार होते हुए फतहसागर पहुंचेगी। रैली की उद्घाटनकर्ता समाजसेवी सुशीला सावनसुखा, डॉ. स्वीटी छाबड़ा तथा डीआईजी (जेल) प्रीता भार्गव होंगी। मुख्य उदबोधन तेरापंथी मेवाड़ जैन कांफ्रेंस के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रानू शर्मा का होगा।
गलुण्डिया ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए विभिन्न पुरस्कार भी रखे गए हैं जिनका निर्णय सुबह 8.30 बजे होगा। उसके बाद 9 बजे रैली रवाना होगी। मुख्य कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण फतहसागर पर होगा।
प्रकोष्ठ की महामंत्री सोनल सिंघवी ने बताया कि पुरस्कारों के लिए दुपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए अलग अलग श्रेणियां रखी गयी हैं। नम्बर ऑफ व्हीलर्स के लिए 5100 एवं 4100 के क्रमशः प्रथम व द्वितीय पुरस्कार दोनों श्रेणियों में रखे गए हैं।
टू व्हीलर में बेस्ट ड्रेस्ड ऑफ ग्रुप, बेस्ट इनोवेटिव ग्रुप और बेस्ट स्लोगन ऑफ ग्रुप के लिए 5100 प्रत्येक पुरस्कार रखे गए हैं। फॉर व्हीलर में बेस्ट डेकोरेशन ऑफ कार तथा बेस्ट स्लोगन ऑफ कार के लिए 2100 रुपये प्रत्येक का पुरस्कार रखा गया है। रैली की तैयारी के लिए गठित संयोजक मण्डल में मंजू फत्तावत, कुसुम जारोली, राजश्री मुणोत, मीना पगारिया और लक्ष्मी कोठारी को शामिल किया गया है वहीं संस्थान के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चोरडिया, महामंत्री अशोक कोठारी भी आयोजन की तैयारियों में लगे हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *