ग्लोबल मेन्टोरिंग वॉक 11 को, दौड़ेगी वर्किंग वुमन्स

BY — March 7, 2018

60 देशों के 151 शहरों में एक साथ होगी दौड़

उदयपुर। देश में हर वर्ग की कामकाजी महिलाओं के उत्थान एवं स्वावलम्बन के लिये कार्यरत वीमन मेन्टर्स फोरम एवं अमेरीका की हिलेरी क्लिटंन द्वारा स्थापित स्वयंसेवी संस्था वाईटल वायसेस के संयुक्त तत्वावधान में 11 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में कामकाजी प्रोफेशनल महिलाएं फतहसागर पाल पर दौड़ेगी।

फोरम की उदयपुर हेड डा. अनिता भण्डारी ने बताया कि अनिता सुराणा द्वारा गठित वीमन मेन्टर्स फोरम के उदयपुर में गठन होने के बाद यह प्रथम इवेन्ट है। यह दौड़ रविवार को 60 देशों के 151 शहरों में एक साथ ग्लोबल मेन्टोरिंग वाक्स के रूप में होगी। उन्होंने बताया कि भारत में इस संगठन का मुख्य उद्देश्य कामकाजी महिलाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास करना,चुनौतियों का सामना करते हुए महिलाओं को आगे बढ़ाना है। भारत में इस अन्तर्राष्ट्रीय संगठन के साथ मिलकर यह संगठन उक्त दौड़ आयोजित कर रहा है।
फोरम की कोर ग्रुप की सदस्य शुभ सिंघवी ने बताया कि ग्लोबल मेन्टोरिंग वाक्स संस्था विदेशों में उन महिलाओं के लिये कार्य करती है तो प्रोफेशनल तौर पर संस्थायें चला रही है। आयोजन की मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी, विशिष्ठ अतिथि निवृत्ति कुमारी मेवाड़ होंगी जबकि दौड़ को फ्लैग आफ अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर तैराकी में नाम कमा चुकी गौरवी सिंघवी करेगी। दौड़ प्रातः 7 बजे रवाना होगी। दौड़ में 22 वर्ष की युवती से लेकर 60 वर्ष की तक महिलायें भाग ले सकेगी।
फोरम की कोर सदस्या शिल्पा बापना ने बताया कि इस दौड़ में 100 से अधिक महिलायें के भाग लेगी। इस अवसर पर संगठन से जुड़ी महिला सदस्याओं ने आयोजन के पोस्टर का कुंवरानी निवृत्ति कुमारी मेवाड़ ने विमोचन किया। शहर में इस संगठन को आगे बढ़ाने के लिये पूनम राठौड़, हसीना चक्कीवाला, श्रद्धा कोठारी, चन्द्रिका झोटा, सोनाली मुर्डिया कार्यरत हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *