Header Banner

चोरी की पल्सर व अवैध देसी कटटा जब्त, एक गिरफ्तार

BY — March 9, 2018

उदयपुर। शहर में बढ़ रही चोरी, नकबजनी, लूटपाट व अवैध हथियार की वारदातों के चलते गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में पुलिस ने शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर उससे चोरी की पल्स र मोटरसाइकिल और देसी कट्टा बरामद किया।

एएसपी बृजेश सोनी (मुख्या लय) ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल के निर्देशानुसार वृत्तायधिकारी गिर्वा ओमकुमार, थानाधिकारी भवानी सिंह राजावत के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। थाना क्षेत्र में घटनाओं में काले रंग की पल्सर मोटरसाईकल शामिल होने की बात सामने आई। थाना स्तर पर टीम गठन कर अपराधियों पर नजर रखना प्रारंभ किया। मुखबिर की सूचना पर टीम ने पीछा किया तो उक्त चालक तेज गति से चलाते हुए गोवर्धनविलास चुंगीनाका पेट्रोल पम्प पर जाकर रूका जिस पर पुलिस थाना गोवर्धनविलास टीम ने मौके पर जाकर घेरा देकर पल्सर मोटरसाईकल के चालक से पूछताछ की। उसने अपना नाम सुरेश उर्फ रघु पिता शंकरलाल प्रजापत (20) सराडा बताया। तलाशी में उससे अवैध हथियार देसी कट्टा (रिवाल्वर) बरामद कर पल्सर मोटरसाईकल के बारे में पूछा तो दो माह पुर्व थाना भूपालपुरा सर्कल से चोरी करना बताया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply