महिला सशक्तिकरण पर कार्यशाला

BY — March 17, 2018

उदयपुर। विज्ञान समिति के तहत संचालित नवाचार एवं महिला प्रकोष्ठ की ओर से आज विज्ञान समिति में महिला सशक्तिकरण पर कार्यशाला हुई।

कार्यशाला में बोलते हुए महिला प्रकोष्ठ की वरिष्ठ सदस्या शैल गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु उनमें जागरूकता लानी होगी, साथ ही स्वयं में निर्णय लेने, नेतृत्व करने की क्षमता विकसित करनी होगी। उन्होंने महिलाओं का आव्हान किया कि वे साहसी, दृढ़ निश्चयी एवं आत्मविश्वासी बनें क्योंकि नारी के सशक्त होने पर ही देश एवं समाज के उज्वल भविष्य की कामना कर सकते हैं।
वरिष्ठ महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका शकुन्तला धाकड़ ने बताया कि इस अवसर पर होली स्नेह मिलन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें सभी आयु वर्ग की महिलाआंे ने उत्साह एवं उमंग के साथ एकल, समूह नृत्य की प्रस्तुतियंा दी। उल्लेखनीय कार्य कने वाली दो महिलाओं रेणु खेमसरा को चिकित्सा क्षेत्र में एवं खेल क्षेत्र में विनिशा जोशी को समाज में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिये सम्मानित किया गया।
विज्ञान समिति के संस्स्थापक डॉ. के.एल.कोठारी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण भौतिक, आध्यात्मिक, मानसिक रूप से सशक्त आदि सभी स्तरों पर महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा करता है। समारोह में 175 महिलायें मौजूद थी। प्रारम्भ में पुष्पा कोठारी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में नवाचार प्रकोष्ठ की अध्यक्षा बेला जैन ने सभी का आभार ज्ञापित किया। संचालन विजयलक्ष्मी गलुण्डिया ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *