Header Banner

अभिजीत मुहूर्त में माता के दरबार में घटस्थापना

BY — March 18, 2018

दिन भर मंदिर में रही भीड़, 9 दिनों तक रहेगी धूम

उदयपुर। गणेश नगर पहाडा़ स्थित कालका माता मंदिर में रविवार को चैत्र नवरात्रि पर अभिजीत मुहूर्त में माता के मंदिर में प्रातः 10 बजे घट स्थापना कर महाआरती की गई जिसमें भक्तों ने मां का आशीर्वाद लिया।

मंदिर पुजारी देवेन्द्र सिंह गोड़ ने बताया कि माता जी का भव्य श्रृंगार किया जाकर नो कन्याओं का पूजन किया गया । देर रात तक मंदिर में भक्तों की भीड़ रही। नवरात्रि के नो दिन अलग अलग तरह से माता का श्रृंगार किया जायेगा। प्रतिदिन सुबह 9 एवं सायं 7 बजे महाआरती की जायेगी। पूरे मंदिर परिसर को लाईट की रोशनी से जगमग किया गया। मंदिर में आने वाले भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply