Header Banner

उदयपुर की 63 बेटियां प्रधानमंत्री से मिल गदगद

BY — March 19, 2018

उदयपुर। उदयपुर की 63 प्रतिभाशाली बालिकाओं के लिए आज सोमवार का दिन यादगार और अविस्मरणीय बन गया, जब उन्हें नई दिल्ली में उदयपुर के सांसद अर्जुनलाल मीना के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने का अवसर मिला। प्रधानमंत्री ने इन मेघावी छात्राओं को आशीर्वाद दिया और लक्ष्य तय कर जीवन मे आगे बढ़ने का मंत्र भी दिया। प्रधानमंत्री से मिलने और उनके साथ फोटो खिंचवाने के बाद इन बेटियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। प्रधानमंत्री श्री मोदी से मिल उदयपुर की बेटियां गदगद हुई।

मौका था जिले की प्रतिभावान छात्राओं के दिल्ली भ्रमण कार्यक्रम का। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा द्वारा प्रतिभाशाली बालिकाओं के लिए की गई घोषणानुसार उदयपुर जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली मेधावी बालिकाओं को दिल्ली भ्रमण पर ले जाया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार की सुबह बेटियों को संसद भवन ले जाया गया जहां मोदी के साथ बेटियों की मुलाकात करवाई गई। मोदी ने बेटियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । उन्होंने बेटियों को शिक्षा के साथ हर क्षेत्र में अग्रणी रहने को प्रेरित किया। इस अवसर पर संसद भवन के संग्रहालय, केंद्रीय हाल आदि का अवलोकन के साथ वहां की गतिविधियों की जानकारी से छात्राओं को अवगत कराया गया। इस मौके पर राजस्थान सिंधी अकादमी के अध्यक्ष हरीश राजानी, चांदनी गौड, संसद भवन के सुरक्षा अधिकारी किशन लाल जाट आदि मौजूद थे। शाम को छात्राओं ने दिल्ली के अन्य दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया। मंगलवार को अन्य दर्शनीय स्थलों के भ्रमण पश्चात दोपहर वायुयान से उदयपुर प्रस्थान का कार्यक्रम निर्धारित है।

प्रधानमंत्री को भगवान झूलेलाल की मूर्ति भेंट : इस मौके पर राजस्थान सिंधी अकादमी अध्यक्ष हरीश राजानी की ओर से प्रधानमंत्री को चेटीचंड पर भगवान झूलेलाल की अलंकृत मूर्ति भेंट की गई। मोदी ने सभी को चेटीचंड की शुभकामनाएं दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply