Header Banner

सखी क्लब ने मनाया गणगौर उत्सव

BY — March 20, 2018

उदयपुर। सखी क्लब मितवा सोसायटी ने आज हरिदास जी मगरी स्थित होटल रॉयल प्रताप में आज धूमधाम से गणगौर उत्सव मनाया।

सोसायटी की संस्थापक कविता मोदी ने बताया कि इस अवसर पर अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें बेस्ट डेªस्ड में नीता टांक व सारिका मोदी, बेस्ट परफोरमेन्स में तारा नागर, प्रतिमा पगारिया विजयी रही। कार्यक्रम में गणगौर हाउजी आयोजित की गई जिसमें गुरप्रीत कौर छाबड़ा व सुनीता पोरवाल विजेता रही। प्रारम्भ में दुबई गयी सोसायटी की सदस्याओं का माधुरी तलेसरा ने स्वागत किया। अंत में सुनीता मोदी ने धन्यवाद दिया। इस अवसर पर मीना खमसेरा ,अंतिमा काबरा, उषा कोठारी, रंजना सिंघवी, मंजू सिघंटवाडिया, शिखा कोठारी, शबाना मियांजी सहित अनेक सदस्याएं मौजूद थी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply