Header Banner

लीडरशिप फेस्‍ट में पेसिफिक के विद्यार्थियों का प्रदर्शन सराहनीय

BY — March 21, 2018

उदयपुर। अमिटी यूनिवर्सिटी जयपुर में 16 और 17 मार्च को आयोजित दो दिवसीय अमिटी लीडरशिप फेस्ट प्रतियोगिता में पेसिफिक होटल प्रबन्धन संस्थान के प्रतियोगियो ने हिस्सा लिया जिसमें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं शेफ काॅन, केक मेकिंग, मोकटेल एव क्विज आदि का आयोजन किया गया।

इन सभी प्रतियोगिताओं में पेसिफिक होटल प्रबन्धन संस्थान केक मेकिंग एवं मोकटेल में प्रथम स्थान पर रहा।  प्रथम सेमेस्टर में अध्ययनरत शिवानी और विपिन मोकटेल कंपीटीशन में प्रथम स्थान पर रहे। पेसिफिक संस्थान निदेशक विनोद कुमार सिंह भदौरिया ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिता में भाग लेने से विद्यार्थियों को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलता है। केक ड्रेसिंग में नेहा जैन मास्टर इन ट्यूरिज्म एण्ड होटल मैनेजमेंट कोर्स की छात्रा द्वितीय स्थान पर रही।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply