स्काउट-गाईड शिविर का उदघाटन

BY — March 22, 2018

उदयपुर। पेसिफिक काॅलेज आॅफ टीचर्स एज्यूकेशन के बीएसटीसी प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्राध्यापको का सात दिवसीय कब मास्टर/बुलबुल शिविर आज शिवजी गौड उपनिदेशक प्रारम्भिक षिक्षा उदयपुर मण्डल के मुख्य आतिथ्य, डाॅ. आरएल धींग पूर्व उपनिदेशक की अध्यक्षता एवं डाॅ. जोगेन्द्र सिंह प्राचार्य, पेसिफिक काॅलेज आॅफ फिजिकल एज्यूकेशन के विशिष्ट आतिथ्य में प्रारम्भ हुआ।

संस्था निदेशक खेलशंकर व्यास के अनुसार सात दिवसीय शिविर में महाविद्यालय के 200 छात्राध्यापकों को हिन्दुस्तान स्काउट गाईड राजस्थान राज्य के मण्डल संगठन आयुक्त प्रदीप मेघवाल एवं श्रीमती श्वेताराज डोडिया, स्टेट ओर्गेनाइजर के मार्गदर्शन में स्काउट/गाइड की विभिन्न गतिविधियो एवं प्रायोगिक कार्यो की जानकारी दी जायेगी। छात्राध्यापको के भोजन एवं आवास की व्यवस्था शिविर स्थल पर ही की गई है। षिविर के प्रथम दिवस ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रमो का परिचय दिया गया। प्रशिक्षण के पश्‍चात् प्रशिक्षणार्थियो को राज्य सरकार द्वारा प्रमाण पत्र दिया जायेगा जो इन छात्राध्यापको के षिक्षक बनने पर अनिवार्यतः प्रस्तुत करना होता है। संचालन डाॅ. कपिलेष तिवारी सहायक प्रोफेसर ने किया तथा धन्यवाद प्रदीप मेघवाल मण्डल संगठन आयुक्त ने दिया। शिविर प्रशिक्षण हिन्दुस्तान स्काउट गाईड राजस्थान राज्य द्वारा दिया जा रहा है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *